चौहट्टा बाजार में हर दिन होती है ट्रैफिक की समस्याएं, क्या जिला पुलिस अधिकारी करेंगे इस समस्या का निदान | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

चौहट्टा बाजार में हर दिन होती है ट्रैफिक की समस्याएं, क्या जिला पुलिस अधिकारी करेंगे इस समस्या का निदान | New India Times

अकोट से अकोला मार्ग पर पड़ता है ग्रामीण चौहट्टा बाजार जो कि ईंट बनाने के लिए पूरे महाराष्ट्र भर में मशहूर है। इस परिसर में ईंट का काम करने के लिए बाहरी क्षेत्र से मजदूर सैकड़ों की तादात में काम करने आते हैं। यह मार्ग मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र को जोड़ने वाला एक बड़ा मार्ग है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों से लेकर छोटे वाहन बड़ी संख्या में चलते दिखाई देते हैं।
चौहट्टा बाजार में अक्सर प्रवासी अवैध वाहनों का इतना बोल बाला है कि यह लोग प्रवासियों को भरने व उतरने के लिए बीच रास्ते पर अपनी वाहन रोक कर यात्रियों को उतरना बैठाने का  कार्य करते हैं। इन लोगों को किसी कर्मचारी अधिकारी का कोई खौफ नहीं है।
हम फोटो के माध्यम से दबंग लोगों की दबंगई खुलेआम देख सकते हैं। चौहट्टा बाजार में बाजार शुक्रवार को भरता है जिसमें छोटे फ्रूट व्यापारी हफ्ते में एक दिन अपनी चार चाक की गड़िया रास्ते की साइड पर लगते हैं तो उन फ्रूट की छोटी गाड़ियों को तुरंत हटा दिया जाता है किंतु कभी अवैध तरीके से चलने वाले वाहनों पर कोई रोक लगती कभी देखी नहीं जाती।
अब देखना यह है कि जिला पुलिस अधिकारी अर्जित चांडक साहब इस ओर ध्यान देते हैं या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version