रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर रोटरी क्लब अपना का भव्य आयोजन दिनांक 8 जून रविवार को हनुमंत आश्रम पीपलखुटा में इंटरनेशनल रोटरी क्लब के रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनीश मलिक सहाब एवं रोटरी मंडल कि प्रथम महिला रोटेरियन श्रीमती सिमी मलिक व रोटरी जोन 2 सहायक गवर्नर रोटेरियन राहुल मुथा के आतिथ्य में अधिकारिक यात्रा
साथ ही श्रीमती शोभा देवी गुप्ता एवं परिवार द्वारा रोटरी क्लब अपना मेघनगर को प्रदान किये गये शव वाहन का लोकार्पण व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं पत्रकार साथियों का सम्मान समारोह और आगामी रोटरी सत्र 2025-26 के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन गोविंद सिंह चौहान, सचिव रोटे कमलेश गरवाल, उपाध्यक्ष रोटेरियन पंकज रांका, एवं नवीन कार्यकरिणी टीम का शपथ ग्रहण समारोह एवं रोटरी क्लब अपना मेघनगर का पिछले एक वर्ष में किये गए कार्यों का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के द्वारा अवलोकन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम रविवार प्रातः 11 बजे महातिर्थ स्थाल हनुमंत आश्रम पिपलखुटा धाम पर संपन्न होगा।
