शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

5 जून ग्राम पंचायत मोहानाग और भौंराबरी में किसानों को एनवॉयर मेन्टल एक्शन ग्रुप द्वारा संचालित लचीली खेती परियोजना के तहत पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसानों को परंपरागत खेती पर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोहानाग एवं भंवरा बारी में किसानों को घर खेत घारी के बीच में संबंध के महत्व पर चर्चा किया गया तथा किसानों को जागरूक करने हेतु संबंधित विषय जैसे पशुपालन, गोबर की खाद आदि पर वीडियो शो, रैली, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम एवं तालाब, मृदा, और पशुपालन जैसे प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, मृदा पोषण और जैविक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग की जानकारी के साथ फसल उत्पादन में सुधार के लिए आवश्यक उपायों पर किसानों का ध्यान केन्द्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भौंराबारी के प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार, ममता देवी, संस्था के कार्यकर्ता असलम खान, अंजू पाण्डेय, नगमा, संजू, तारामति आदि ने सक्रिय सहभागिता की इसके साथ 68 महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।
