मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जिला पांढुर्णा में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगरपालिका परिषद पांढुर्णा द्वारा आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में पौध रोपण किया गया। पांढुर्णा नगर पालिका खारी वार्ड स्थित नवनिर्मित पार्क में जिला कलेक्टर अजयदेव शर्मा, नपा अध्यक्ष संदीप घाटोडे़ की उपस्थिति में पौधे रोपण किया गया, कलेक्टर अजयदेव शर्मा ने बताया की, पर्यावरण वृक्ष हमारे जीवन का आधार है, पांढुर्णा नगरपालिका, आदित्य क्लब और हर हर नर्मदे मंच द्वारा पांढुर्णा शहर के मध्य और शहर के आसपास लगाए गए पौधों ने वृक्षों का आकार ले लिया है।
शहर में हरियाली देख मन प्रफुल्लित हो जाता है, नपा अध्यक्ष संदीप घाटोडे़ ने नगर के सभी नागरिकों से पौध रोपण और पौधों की सुरक्षा करने की अपील की,आज के इस पौध रोपण कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष संदीप घाटोडे़,तहसीलदार विनय ठाकुर,नपा सीएमओ राजकुमार इवनाती,नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छांगाणी, सभापति प्रदिप जुननकर,मदन भांगे, उमेश उरकुडे़,प्रिती गिरारे, पार्षद लोचन खवसे, दुर्गेश उईके,रामरती इवनाती,यादोराव डोबले,भाजपा नेता उत्तम झा,ईश्वर बोरकर,पंकज नाईक, विनोद रेवतकर, हर्षा बत्रा,नरेंद्र ठाकुर, तुकाराम बालपांडे, राजेश झाड़े, किशोर धुर्वे, प्रकाश सिरसकर, नरेंद्र भांगे, भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता हंसराज कड़वे,एवं अधिकारी/कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
