मध्य प्रदेश वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल पहुंचे एशिया की सबसे बड़ी ईदगाह | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250605-WA0190.mp4
New india Time’s


6 जून को ईद उल अज़हा को देखते हुए तैयारीयों का जायज़ा लिया गया। ईदगाह इबादत परिसर की रंगाई – पुताई , साफ़ सफ़ाई, साज सज्जा आदि का निरीक्षण किया गया। पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए दिशा निर्देश दिए गए।
ईद की नमाज़ शनिचर को सुबह 6:30 बजे होगी।

मध्य प्रदेश वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल पहुंचे एशिया की सबसे बड़ी ईदगाह | New India Times

वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ढाई सौ (250) वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे जो व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालेंगे। पार्किंग स्थल को सुचारू एवं सरल बनाया गया है। अगले चरण में ईदगाह परिसर में जनता को और भी नए नवाचार देखने को मिलेंगे, नई साज सज्जा से संवारा जाएगा।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250605-WA0089.mp4

इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एवं समाजसेवी एस.एम हुसैन ने कई सुझाव दिए जिनका डॉक्टर सनवर पटेल ने स्वागत किया। इस अवसर पर सीईओ महोदया, कार्यालय स्टाफ सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरा परिसर साफ सुथरा और खूबसूरत नज़र आ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version