मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एसपी बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में यातायात थाना स्टाफ द्वारा दिनांक 03.06.2025 को पुलिस बल एवं नगर निगम विभाग के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सड़क किनारे दुकानों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाया गया।
उक्त कार्यवाही, जय स्तंभ, मंडी चौक, सुभाष चौक,गांधी चौक, फूल चौक, कमल चौक, रोड तक की गई। साथ ही नो पार्किंग में लगे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। आमजन एवं व्यापारियों से अपील भी की गई है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु सड़कों पर सामान रख अतिक्रमण न करें।
पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें। साथ ही अस्त-व्यस्त एवं नो पार्किंग में लगे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। कार्यवाही में यातायात थाना स्टाफ, सहायक उप निरीक्षक संदीप कैथवास, राजेश गढ़वाल आरक्षक प्रकाश डुडवे, रेनसिंग, रामू गुजर, अरुण तोमर, नगर निगम अधिकारी हितेश गीते व अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। सड़क के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
