नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

औरंगाबाद (छत्रपति संभाजी नगर) NH 753 F , पहुर – शहापुर (MP) NH 753L के बाद मोदी सरकार ने NH 753 B की सीरीज लॉन्च कर दी है जिसमें 240 किलोमीटर के बुरहानपुर से अंकलेश्वर राजमार्ग को सीमेंट कांक्रीट ठुसकर फोरलेन बनाया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के रावेर सावदा फैजपुर यावल चोपड़ा शिरपुर तलोदा में फोरलेन सड़क से प्रभावित होने वाले किसानों से बात की। प्रोजेक्ट में किसानों की उपजाऊ जमीनें आबंटित की जानी है जिनका वर्तमान में प्रति एकड़ बाजार मूल्य 60 लाख से लेकर 1 करोड़ 50 लाख रुपए तक है। खडसे ने कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली विभाग की कृषि फीडर योजना का ब्यौरा लिया। केंद्र सरकार की RDSS अंतर्गत कृषि क्षेत्र में किसानों को सुचारू माकूल बिजली देना यह उद्देश्य है। खडसे ने अधिकारियो से वर्क रिपोर्ट तलब की और मेरिट के अवरोधों को दूर करने का आश्वासन दिया। डीएम आयुष प्रसाद ने मंत्री जी को ब्रीफ किया।

जामनेर को कब मिलेगी रेलवे की ज़मीन ?
राज्य के अति विकसित शहर जामनेर में खेल स्टेडियम के लिए रेलवे विभाग अपनी जमीन नहीं दे रहा है। क्रीड़ा विभाग ने रेलवे से 05 एकड़ जमीन मांगी है। अत्र तत्र सर्वत्र बीजेपी की सरकार है फडणवीस सरकार में जिले से तीन कैबिनेट केंद्र में एक यूनियन स्टेट मंत्री होने के बाद भी स्टेडियम के लिए जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा क्यों नहीं मिल पा रहा है? जामनेर के छात्र युवा अभिभावक वोटर्स सारे के सारे लोग मंत्री रक्षा खडसे से यह मांग कर रहे हैं कि वे रेलवे की जमीन को राज्य सरकार को हस्तांतरित करवाए। भले हि इस जमीन पर बनने वाले खेल स्टेडियम को नरेन्द्र मोदी का नाम दे दिया जाए किसी को कोई आपत्ती नहीं होगी अलबत्ता भव्य दिव्य गर्व महसूस होगा। इस खुशी को चार चांद लगाने के लिए बीजेपी के कई महान नेता पत्रकार और शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत को साक्षात्कार देने की क्षमता को विकसित कर सकते हैं।
