मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

आगामी त्यौहार, ईद उल अजहा के मौके पर कलेक्टर अजय देव शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश ने कलेक्टर सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक लेकर सभी समाज के लोगों से सलाह मशवरा लेकर आगामी त्यौहारों, ईद उल अजहा की व्यवस्था बनाने का संबंधित पांढुर्णा जिला एवं सौसर सहित आस पास के गांवों में शांति पूर्वक त्योहार मनाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
ताकी इस मौके पर किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ का सामना न करना पड़े और ईद का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा सके। इस मौके पर कलेक्टर महोदय द्वारा जनहित में नगर की छोटी छोटी समस्याओं पर भी जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके सुझाव लिए जैसे ट्रैफिक व्यवस्था बनाने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए , डी,जे, लाउडस्पीकर के प्रयोग पर कार्यवाही करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, ईशाक खान, पायमुद्दीन पटेल, उत्तम झा, बिट्टू ढोबले, इमरान खान, एस डी एम नेहा सोनी, तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, एडिशनल एस पी नीरज सोनी, एस डी ओ पी भार्गव सर, थाना प्रभारी अजय मरकाम सी, एम, ओ, राजकुमार ईवनती, सी, ई, ओ, जनपद पंचायत एवं सभी अधिकारी मौजूद रहें।
