राजयोग की शक्ति का चमत्कार: बी.के. आशीष भाई ने दांतों से बस खींचकर किया अद्भुत प्रदर्शन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राजयोग की शक्ति का चमत्कार: बी.के. आशीष भाई ने दांतों से बस खींचकर किया अद्भुत प्रदर्शन | New India Times

ब्रह्माकुमारी संस्थान के गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर, ग्वालियर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दर्शकों ने ऐसा अद्भुत दृश्य देखा जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। भोपाल से पधारे बी.के. आशीष भाई ने राजयोग की शक्ति का जीवंत प्रमाण प्रस्तुत करते हुए अपने दांतों से बस को खींचकर एक असाधारण प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, साधक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आशीष भाई ने बताया कि राजयोग केवल ध्यान नहीं, बल्कि वह शक्ति है जो व्यक्ति को सकारात्मक सोच, एकाग्रता और आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा, “राजयोग के अभ्यास से मन की शक्ति इतनी प्रबल हो जाती है कि असंभव कार्य भी सहज लगने लगते हैं।”

बी.के. आशीष भाई अब तक मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और नेपाल सहित अनेक स्थानों पर 600 से अधिक प्रदर्शन कर चुके हैं, जिनमें उन्होंने रेल का इंजन, छोटी ट्रेन, ट्रक, पानी का जहाज जैसी विशाल वस्तुओं को अपने दांतों से खींचकर लोगों को चौंका दिया है।

उनके नाम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड, और वर्ल्ड रिकॉर्ड आइकन अवॉर्ड जैसे कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान दर्ज हैं।

कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन जी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश के 110 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंच पर युवा प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर बी.के. रेखा बहन, बी.के. प्रहलाद भाई, बी.के. सपना बहन, बी.के. सुनीता बहन, और बी.के. खुशबू बहन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में आशीष भाई ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि “युवा अपनी शक्ति को पहचानें और उसका उपयोग राष्ट्र निर्माण जैसे श्रेष्ठ कार्यों में करें। यही सच्चा योग है और यही श्रेष्ठ समय का निर्माण करेगा।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version