फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT;
बहराइच जिला चिकित्सालय परिसर में घायल व बीमार गुमन्तु जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सा सचल टीम ने अभियान चला कर आधा दर्जन घायल व बीमार बेजुबान जानवरों का इलाज किया। वर्षों से पैर सड़ जाने के कारण चलने में असमर्थ दो छुट्टा सांडों व बछड़े समेत आधा दर्जन बेजुबानों की मरहम पट्टी कर उन्हें इंजेक्शन लगाया गया।
ये जानवर अंगों में सडन के कारण काफी समय से चलने फिरने में असमर्थ थे और दुर्गंथ के कारण संक्रामक बीमारियां के फैलने का खतरा भी बना हुआ था।
अर्से से पशुओं की सेवा कर योगी के सपने को साकार कर रहे है समाजसेवी पप्पू किदवई
पत्रकार फ़राज़ अन्सारी, विनोद त्रिपाठी व सलमान असलम की सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए सचल पशु चिकित्सा दस्ता जिला चिकित्सालय के पास पहुंचा और अस्पताल परिसर के अंदर व बाहर बीमार व घायल जानवरों की चिकित्सा सेवा की।
बहराइच जिला चिकित्सालय परिसर में घायल व बीमार गुमन्तु जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सा सचल टीम ने अभियान चला कर आधा दर्जन घायल व बीमार बे जुबान जानवरों का इलाज किया।।वर्षो से पैर सड़ जाने के कारण चलने में असमर्थ दो छुट्टा सांडो व् बछड़े समेत आधा दर्जन बेजुबानो की मरहम पट्टी कर उन्हें इंजेक्शन लगाया।
