मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रदेश में संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं डिजिटल प्रचार को और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के सोशल मीडिया विभाग द्वारा विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई है।
इन नियुक्तियों को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया श्रीनाते, प्रदेश अध्यक्ष श्री चंचलेश व्यास, प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी, सह प्रभारी श्री संजय दत्त, राष्ट्रीय सचिव श्री कुणाल चौधरी, बुरहानपुर प्रभारी श्री ग्यारशीलाल रावत तथा सह प्रभारी श्री उत्तम पाल के मार्गदर्शन एवं सहमति से अंतिम रूप दिया गया। श्री हिमांशु महेश सांखला को नेपानगर विधानसभा का सोशल मीडिया अध्यक्ष एवं श्री शाहरुख अहमद को बुरहानपुर विधानसभा का सोशल मीडिया अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ नेतृत्व की शुभकामनाएँ
इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक श्री ठाकुर सुरेंद्र सिंह ‘शेरा भैया’, जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री रिंकू टांक, एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री हर्षित सिंह ठाकुर और देव ठाकुर ने दोनों नव नियुक्त युवाओं को बधाई दी और आशा जताई कि ये नव नियुक्त पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
शुभकामनाएँ एवं विश्वास
मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग इन नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता है एवं उनके उज्ज्वल, ऊर्जावान और समर्पित नेतृत्व की कामना करता है।
