मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कीर्तिमान स्थापित करने वाली मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर ने आज दो जून 2025 को फिर से इतिहास रच दिया है। आज दो जून 2025 को ‘आईआईटी. जेईई एडवांस का परिणाम घोषित हुआ जिसमें मैक्रोविज़न एकेडमी बुरहानपुर के माजिद हुसैन ने 330/360 के शानदार स्कोर के साथ जेईई एडवांस्ड 2025 में बाज़ी मारकर AIR 3 RD रेंक हासिल की है। याद रहे कि मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर में, हम सिर्फ़ छात्रों को तैयार नहीं करते जबकि हम योद्धाओं को एक नया आकार देते हैं।
हम ने इसे कैंपस में, यूनिफॉर्म में प्यार और जुनून से विकसित किया है। देश की शीर्ष तीसरी रैंक हासिल कर इस उपलब्धि से केवल बुरहानपुर ही नहीं वरण संपूर्ण मध्यप्रदेश और राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है । इस विशेष उपलब्धि को साझा करने और शिक्षा की इस स्वर्णिम यात्रा का जश्न (उत्सव) मैक्रो विज़न एकेडमी द्वारा अनहद आनंद ऑडोटोरियम में भव्य उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एकेडमी परिसर में शहर के सम्माननीय नागरिक, अभिभावक गण, विद्यार्थियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।
मैक्रो विज़न ने सही दृष्टिकोण और नेतृत्व को सशक्त माध्यम बनाया है । विगत 35 वर्षों के अथक परिश्रम और दूरदृष्टि का परिणाम है, कि मैक्रो विज़न एकेडमी आज शिक्षण क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित संस्था के रूप में स्थापित है। जो शिक्षण संस्थान आधुनिक संसाधन और सशक्त नेतृत्व के साथ कार्य करते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है। जिले की उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्था मेको विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के माजिद हुसैन ने IIT-JEEAdvanced 2025 (Indian Institutes of Technology-Joint Entrance Examination) परीक्षा में AIR- 3rd रैंक ही प्राप्त नहीं कि बल्कि मैथेमेटिक्स में ऑल इंडिया में उच्च स्थान प्राप्त किया है।
इसी प्रकार संस्था के साजिद हुसैन AIR-1625, शुभ जैन AIR-2690, सन्मति महाजन AIR-592, आदि कुमार जैन AIR-4130, किश यादव AIR-976, कृष्णम पाटिल AIR-1208, गौरव अडवाणी AIR-6472, अदम्य पाटिदार AIR-1443, अर्पित पटेल AIR-1473 रितुराज सिंह चौहान AIR-812, आरूष साहु AIR-1819, अजय धोते AIR-1950, मकरंद शेरखाने AIR-261 रैंक प्राप्त की हैं। इसअद्वितीय उपलब्धि पर मैको विज़न एकेड़मी के संचालक श्री आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवाशी चौकसे, कु. अंतरा चौकसे, प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, उप प्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्री विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ. अरूण शर्मा, श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती शीतल पोपली के साथ-साथ एकेडमी के समस्त स्टॉफ ने विद्यार्थियों को इस सफलता हेतु हार्दिक बधाई दी।

