अमानगंज बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत कार ड्राइवर ने ली दो भैंसों की जान, एक भैंस की हालत गंभीर | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत कार ड्राइवर ने ली दो भैंसों की जान, एक भैंस की हालत गंभीर | New India Times

अमानगंज बाईपास पर आज दिनदहाड़े एक भीषण सड़क हादसे में दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज़ रफ्तार मारुति कार ने तीन भैंसों को जोरदार टक्कर मारी। हादसे के वक्त कार चला रहा ड्राइवर नरेंद्र राजपूत नशे की हालत में था जिसे पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारुति कार (नंबर प्लेट एम पी35 जेड डी2550) बेहद तेज रफ्तार में थी और उसने अचानक सड़क पार कर रही तीन भैंसों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो भैंसों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। भैंस मालिक का नाम श्री राम यादव बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि कार का ड्राइवर नरेंद्र राजपूत अत्यधिक नशे की हालत में था। हैरानी की बात यह है कि दिन का समय होने के बावजूद ड्राइवर नशे में इतना चूर था कि वह पुलिस से बहस कर रहा था कि लाइट नहीं जल रही थी जिस कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस ने नरेंद्र राजपूत को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल भैंस का इलाज पशुचिकितसक द्वारा कराया जा रहा है। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article