आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

रविवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लिमीन पार्टी(AIMIM) के गागन कुंदरकी रोड मुरादाबाद स्थित कैम्प कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कुंदरकी से आलमगीर साहब को विधानसभा अध्यक्ष कुंदरकी एवं भोलू प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष मुंडा पांडे मनोनीत किया गया। वह दिनांक 14 जून को लखनऊ में ए आई एम आई एम पार्टी के प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन को कामयाब बनाने पर चर्चा हुई एवं आगामी जिला पंचायत चुनाव में पार्टी कामयाब हो इसको लेकर चर्चा हुई एवं आगामी माह में विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन करने पर सहमति बनी मीटिंग में जिला अध्यक्ष मोहिद फरगानी एडवोकेट ने मीटिंग की अध्यक्षता की महानगर अध्यक्ष वकी रशीद एडवोकेट ने कहा कि हमारी पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से अपनी सेना अपने देश के साथ खड़ी है बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया और अब ओवैसी साहब पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे हैं, आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नाम पूछ कर धर्म देखकर मारना सबसे बड़ा आतंकवाद है इस मौके पर,प्रदेश सचिव ज़की राइनी, कुंदरकी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी हाफिज मोहम्मद वारिस,हाजी सलीम पूर्व जिला अध्यक्ष ,नईम कुरैशी जिला महासचिव, सरफराज एडवोकेट विधानसभा अध्यक्ष ठाकुरद्वारा, मोहम्मद शाकिर विधानसभा अध्यक्ष बिलारी,शान ए मोहम्मद नगर अध्यक्ष नगर पंचायत महमूदपुर माफी, मोहम्मद आमिल एडवोकेट,जिला महासचिव तारिक अनवर,फहीम बेग, अतिकुर रहमान अशफाक चौधरी भोलू प्रधान,अबू बकर अंसारी,जिला महासचिव अरशद अली सैफी,वार्ड मेंबर पाक़बडा शारिक ला,सूफी आकिल सैफी,बब्बू मलिक,मोहम्मद शादाब अंसारी संयुक्त सचिव मुरादाबाद व सलीम कुरेशी नगर अध्यक्ष ठाकुरद्वारा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
