अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों सहित गैर हिन्दी भाषी क्षेत्र के पत्रकारों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव मुंबई (लेखिका) शशि दीप द्वारा दी गई जानकारी अनुसार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस के निर्देश पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों का चयन किया गया था।
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर महाराष्ट्र मुंबई से रामानुज भट्टर, गौरव राजपुरोहित, हीना खान, शेफाली सिन्हा, परवेज अख्तर, सांगली से सम्पत राव जाधव को सम्मान प्रदान किया गया है।
वहीं पश्चिम बंगाल कोलकाता से इस वर्ष हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर शाश्वती दास, रवीना घोष, संपा दास, गुड्डू गुप्ता, अर्पिता दास जैसे गैर हिंदी भाषी पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। सभी पत्रकार बांग्ला भाषा सहित हिंदी पत्रकारिता के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर गैर हिंदी भाषी पत्रकारों तेलंगाना राज्य से मीर मोहम्मद, मोहम्मद शीराज, केरल राज्य से जॉय एस थॉमस, असम से अर्नव शरमा, आन्ध्रप्रदेश से टी आसीफ इकबाल को सम्मान पत्र प्रदान किया है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश से हाफिज शाह शाजापुर, पुष्पा चन्देरिया भोपाल, विजय चिडार रायसेन, जहीर उद्दीन शैख उज्जैन, इरशाद खान बैतूल, अल्ताफ खान धार, अरविंद शर्मा अशोक नगर, और , छत्तीसगढ़ से सुधीर तंबोली आजाद, और हरियाणा से डिम्पल कुमार को सम्मान पत्र प्रदान किए गए हैं ।
