अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया एवं ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 33 वां पत्रकारिता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आए राजनीति, धार्मिक, पत्रकार जगत से जुड़े विशिष्ट लोगों द्वारा वर्तमान पत्रकारों की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जगत गुरू शंकराचार्य राज राजेश्वरानंद महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरूण सिंह, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह द्वारा मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हित में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। कोरोना काल में भी प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को दर्पण दिखाने का कार्य करते हैं। समाज के सामने सच को उजागर करना पत्रकार का अहम दायित्व है और समाज उनसे इसकी अपेक्षा भी करता है। पत्रकारों को फेक न्यूज से भी बचना चाहिए।
विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं।
एमएलसी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रकार किसी समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाते हैं। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। ब्रज प्रेस अध्यक्ष डॉ.कमलकान्त उपमन्यु के आग्रह पर महापौर ने मथुरा में एक मार्ग को दिवंगत पत्रकार स्व. अनन्त स्वरूप वाजपेयी देशभक्त के नाम पर करने का ऐलान किया।
एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि समय के साथ हर क्षेत्र में बदलाव आया है। मीडिया में भी वर्तमान में बहुत सारी चुनौतियां हैं उन पर हमें चिंतन करने की आवश्यकता है। उ.प्र. सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव देवदत्त शर्मा आईएएस, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर उर्फ राजू यादव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी आदि ने भी संबोधित किया।
एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकान्त उपमन्यु ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां, जिला सूचनाधिकारी प्रशांत सुचारी, उद्योगपति पवन चतुर्वेदी, कन्हैया अग्रवाल, रनवीर कमान्डो, नागेन्द्र सिकरवार, अमित मुदगल, विनीत मिश्रा, दिलीप चतुर्वेदी, सीपी सिंह सिकरवार, सहाफत उर्दू दैनिक लखनऊ के संवाददाता अली अब्बास, मदन गोपाल शर्मा, ठा. प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, मोहन श्याम रावत, नारायण सिसौदिया, राजकुमार तौमर, असफाक चौधरी, उमर कुरैशी, फैसल कुरैशी, परवेज अहमद, श्याम जोशी, शाहिद कुरेशी, विष्णु गुप्ता, बिनीता द्विवेदी, पिंकी द्विवेदी, भोलेश्वर उपमन्यु आदि उपस्थित रहे।
