शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

विकास खंड कैम्पियरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमपुर में नवगठित बी-पैक्स धरमपुर कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर का (Ground breaking ceremony) उद्घाटन व किसान सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि गोरखपुर ARCS नीरज कुमार , इफको क्षेत्र प्रबन्धक कौशिक कुमार पांडेय, नाबार्ड बैक के DDM दीप्ति पंथ, जिला सहकारी बैंक के सचिव मनोज कुमार पांडेय, ADCO सुनील कुमार पांडेय, धरमपुर ग्राम प्रधान साधू यादव,आलम चक ग्राम प्रधान रामाशंकर यादव, बादशाहपुर ग्राम प्रधान प्रति निधि लालू यादव, SFA सुनील मौर्य, MDE वरुण कुमार पांडेय एवं समस्त सम्मानित किसानों ने भाग लिया।
इफको गोरखपुर क्षेत्र प्रबन्धक द्वारा दानेदार यूरिया एवं दानेदार डीएपी के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया तथा नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी, नैनो उर्वरकों को क्यों लाया गया , इसके क्या फायदे हैं , इसकी प्रयोग एवं छिड़काव विधि तथा छिड़काव के समय बरतने वाली सावधानियां, सरकार द्वारा दानेदार उर्वरकों पर दी जा रही सब्सिडी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
तथा इफको नैनो उर्वरकों नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक तथा नैनो कॉपर के तकनीकी जानकारी साझा की एवं साथ ही जल विलेय उर्वरक, सागरिका एवं अन्य उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी, एवं मृदा परीक्षण कराने के लिए किसानों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बड़ी ही सरल भाषा में इफको द्वारा कृषक हितार्थ कार्यक्रम के बारे में बताया तथा नैनो उर्वरकों के छिड़काव से संबंधित कुछ चुनौतियों को रेखांकित करते हुए इसको और सुगम बनाने के लिए विचार प्रस्तुत किया।
