दहेज़ की खातिर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर घर से निकाला | New India Times

मुबारक अली, शाहजहांपुर (यूपी), NIT; ​दहेज़ की खातिर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर घर से निकाला | New India Timesपति ने पत्नी को दहेज़ की खातिर पीट-पीटकर घर से निकल दिया और सारा माल जेवर अपने पास ही रख लिया जिसकी तहरीर पत्नी ने निगोही थाने में दी गई है।

सुमन पुत्री रामसेवक निवासी ग्राम रामपुर इलाका अजीजगंज थाना कांट जिला शाहजहांपुर ने NIT संवाददाता को बताया कि उसके माता पिता ने उसकी शादी 9 महीने पहले विपिन पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम सतवां खुर्द थाना निगोही जिला शाहजहांपुर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। जिसमें अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज़ भी दिया था। उस दहेज़ से पति व सास पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं थे और लगातार मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर पति व सास आए दिन मारपीट करते रहते थे। कल पति ने शराब पीकर पहले मारापीटा और फिर घर से निकाल दिया व सास ने सारा माल जेवर अपने पास ही रख लिया है। जिसकी तहरीर निगोही थाने में दे दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version