मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव क्षेत्र के कोरपानी गुगाढ़ाना में आंधी तूफान के चलते दो बिजली के खंभे गिर गए थे और बिजली के तार पूरे खेत में पड़े थे जिसके करण करंट लगने से एक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक भरत बटके उम्र 45 साल निवासी पिपलावाड़ी का बताया जा रहा है वहीं घायल मेघलाल जोकर मृतक के गांव का पड़ोसी बताया जा रहा है करंट लगने के कारण खतरनाक तरह से झुलस गया जिससे पूरी चमड़ी शरीर की जलकर काली पड़ गई। जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया और मामले पर संज्ञान नहीं लेने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है और एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर है। अस्पताल की तहरीर पर जुन्नारदेव थाने से उप निरीक्षक मनोज चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की गई। सवाल यहां उठना है कि बिजली विभाग की लापरवाही सामने आने के बाद क्या बिजली विभाग पर कार्यवाही होगी?
