भोपाल के कई थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करने वालों को निशातपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 मोटरसाइकिलें की बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

निशातपुरा पुलिस ने 2 ऐसे शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जो भोपाल शहर से वाहन चोरी कर विदिशा में बेचने के लिए इकठ्ठा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चोरी के वाहनों को जंगल एवं अपने घरों में छुपा कर रख रहे थे।ताकि ग्राहक मिलते ही बेच दिया जाए।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25/05/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करोंद सब्जी मंडी में दो संदिग्ध लड़के बिना नम्बर की मोटर साईकिल से चोरी करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना तस्तदीक हेतु तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेश दुबे द्वारा पुलिस बल को करोंद सब्जी मंडी रवाना किया गया। रवाना किया बल द्वारा, निशातपुरा डायल 100 व सब्जी चौकी के बल के साथ में पूरी सब्जी मंडी की घेराबंदी कर बिना नम्बर की मोटर साईकिल से घुम रहे दो लड़को को पकड़ा, जिनसे नाम पता पूछा उन्होने अपना नाम जहिद खांन व शिवराज अहिरवार निवासी विदिशा का बताया। मोटर साईकिल के दस्तावेजो के बारे में पूछा तो कोई दस्तावेज नही होना वताया। मोटर साईकिल के इंजन नंबर एवं चैचिस नंबर को पुलिस पोर्टल पर चैक करने पर चोरी की गाड़ी पायी गई। दोनो संदिग्धो से बारिकी से पूछताछ की तो मोटर साईकिल को 10 माह पहले जेल रोड करोंद से दोनो ने मिलकर चोरी करना बताया।

इसके अलावा भोपाल के पिपलानी, टीला, गौतम नगर, सुखी सेवनिया, कोलार रोड, अशोका गार्डन इत्यादि क्षेत्रों से 14 वाहन और चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा थाना प्रभारी निशातपुरा के निर्देश पर दोनों वाहन चोरों को लेकर चोरी के स्पॉटो की पहचान कर  ग्राम पेगीयाई थाना शमशाबाद जिला विदिशा के जंगलो से 6 वाहन तथा ग्राम दानमढी थाना त्योंदा जिला विदिशा आरोपी जहिद के घर से 8 चोरी की मोटर साईकिले बरामद की गई।

जप्त वाहनों का विवरण-

1 MP04QV5844 894/23 धारा 379 IPC निशातपुरा 9 MP04MW6791 305/25 धारा 303(2) BNS पिपलानी
2 MP04ZU1603 674/24 धारा 303(2) BNS निशातपुरा 10 MP07ZP2080 02/25 धारा 303(2) BNS कोलार रोड
3 MP04QC2484 345/25 धारा 303(2) BNS निशातपुरा 11 MP04QW6877 175/25 धारा 303(2) BNS ईंटखेड़ी
4 MP04MC3290 535/25 धारा 303(2) BNS निशातपुरा 12 MP04XG7127 89/25 धारा 303(2) BNS सूखीसेवनिया
5 MP04ZB1137 85/25 धारा 303(2) BNS गौतमनगर 13 MP04BF6151 101/25 धारा 303(2) BNS सूखीसेवनिया
6 MP04FM6828 122/25 धारा 303(2) BNS पिपलानी 14 MP52MB2202 43/25 धारा 303(2) BNS अशोका गार्डन
7 MP04NZ1889 147/25 धारा 303(2) BNS पिपलानी 15 MP04VM6586 08/25 धारा 303(2) BNS टीलाजमालपुरा
8 MP04NW7398 237/25 धारा 303(2) BNS पिपलानी
आरोपियों का विवरण-
01 शिवराज अहिरवार पुत्र धन्नालाल अहिरवार आयु 23 वर्ष निवासी पेगीयाई थाना शमशाबाद जिला विदिशा
क्रमांक अप.क्र. धारा थाना रिमार्क

1 696/22 379 IPC निशातपुरा
2 162/23 379 IPC छोलामंदिर
3 59/23 379 IPC ईंटखेड़ी
4 60/23 379 IPC ईंटखेड़ी
5 212/23 379 IPC ईंटखेड़ी
6 194/23 379 IPC ईंटखेड़ी
7 68/23 379 IPC ईंटखेड़ी
8 355/23 379 IPC ब्यावरा राजगढ़
9 192/23 379 IPC सिरोंज विदिशा
10 72/23 379 IPC ईंटखेड़ी
11 175/25 303(2) BNS ईंटखेड़ी
12 89/25 303(2) BNS सूखीसेवनिया
13 101/25 303(2) BNS सूखीसेवनिया
14 674/24 303(2) BNS निशातपुरा
15 85/25 303(2) BNS गौतमनगर
16 02/25 303(2) BNS कोलार रोड
17 08/25 303(2) BNS टीलाजमालपुरा

02 जहीद खांन पुत्र जन्नू खांन आयु 27 वर्ष निवासी ग्राम दानमढ़ी थाना त्योंदा जिला विदिशा
क्रमांक अप.क्र. धारा थाना रिमार्क
1 894/23 379 IPC निशातपुरा
2 674/24 303(2) BNS निशातपुरा
3 345/25 303(2) BNS निशातपुरा
4 535/25 303(2) BNS निशातपुरा
5 122/25 303(2) BNS पिपलानी
6 147/25 303(2) BNS पिपलानी
7 237/25 303(2) BNS पिपलानी
8 305/25 303(2) BNS पिपलानी
9 43/25 303(2) BNS अशोका गार्डन

सराहनीय भूमिका –थाना प्रभारी रुपेश दुबे, सउनि जफरूल हसन, सउनि राकेश जोशी, प्रआर.1408 मोहन श्रेष्ठ, प्रआर 457 मुकेश भारती, प्र.आर.187 कैलाश टेकाम, आर. 1346 मधुसुदन सिंह, आर.1888 मनीष उपाध्याय, आर.1532 जितेन्द्र सिकरवार, आर. 3406 विनीश यादव, आर 3498 राकेश मण्डलोई, आर 2793 मोहित राठौर, आर 87 महेश मालवीय, आर.429 विजय शर्मा़, आर. 2147 चन्द्रकान्त, आर. 474 घनश्याम पटेल, प्रआर. 277 अभिषेक सिंह (जोन- 4 कार्या.), प्र.आर. 2755 पिंकी साहू (सिटी सर्विलेंस) की सराहनीय भूमिका रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version