बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने मुंबई नहीं पहुंचे अमित शाह : आपदा प्रबंधन का काम एक लेकिन टीम अनेक | New India Times

नरेन्द्र कुमार ब्यूरो चीफ़,जलगांव (महाराष्ट्र)NIT:
महाराष्ट्र के मुंबई कोंकण पश्चिम महाराष्ट्र मे मानसून पूर्व बारिश ने कोहराम मचा रखा है ।बारिश ने मुंबई के वरली सुरंगी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में हुए सैकड़ो करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है।अविभाजित शिवसेना के साथ 25 साल और प्रशासक के सहारे बीते पांच साल अकेले बृहन्मुंबई महानगर पालिका की सत्ता में बनी रही बीजेपी की पूंजीवादी सोच और उसके विकास को मुंबई के लोग अब समझने लगे हैं ।राज्य के 12 जिले घनी बारिश की चपेट में है।

बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने मुंबई नहीं पहुंचे अमित शाह : आपदा प्रबंधन का काम एक लेकिन टीम अनेक | New India Times

वहीं गृह मंत्री अमित शाह फीते काटने के बहाने सरकारी खर्चे पर नागपुर और नांदेड़ के दौरे पर थे।अमित शाह को मुंबई आ कर मंत्रालय में बैठकर जनता की सुध और राष्ट्र निर्माण मे किए गए विकास कार्यों के भ्रष्टाचार की खबर लेनी चाहिए थी। देवेन्द्र फडणवीस सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग को आपदा प्रबंधन के एक काम के लिए मंत्रियों की अलग अलग टीमों को अलग अलग समय पर रिपोर्ट करना पड़ रहा है।

बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने मुंबई नहीं पहुंचे अमित शाह : आपदा प्रबंधन का काम एक लेकिन टीम अनेक | New India Times

आपदा में अवसर खोजने की फ़ितरत से प्रेरित IT CELL अंकिलो के नवजात टेस्ट ट्यूब गोदी चैनल अपने चहीते नेता के वीडियो सोशल मीडिया मे ठेलकर खाली वक्त काट रहे है । पुणे सातारा सोलापुर रायगढ़ मुंबई बारामती अहिल्यानगर मे सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। ।राज्य के विदर्भ , मराठवाड़ा , उत्तर महाराष्ट्र के 25 जिलों में प्री मानसून का कोई खास प्रभाव नही है जिसके चलते आने वाले दिनो मे इन इलाको मे सूखा पड़ने का खतरा बढ़ गया है। सरकार के मुखिया देवेन्द्र फडणवीस और मंत्री परिषद को एक टीम बनकर वर्तमान संकट से निपटते हुए भविष्य मे आने वाले सूखे के संभावित खतरे से किसानो को राहत देने के लिए केंद्र सरकार से मांगे जाने वाले आर्थिक पैकेज का खाका तैयार करना जरूरी है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version