सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी राजधानी भोपाल में जगह-जगह लगा रहता है कचरों का अंबार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​​सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी राजधानी भोपाल में जगह-जगह लगा रहता है कचरों का अंबार | New India Timesमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई अभियान के नाम पर लाखों रूपये खर्च किये जा रहे हैं, लेकिन उसके वाबजूद कई इलाकों में गंदगी और कचरों का अंबार लगा हुआ है। ​सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी राजधानी भोपाल में जगह-जगह लगा रहता है कचरों का अंबार | New India Timesभोपाल के वार्ड क्रमांक 41 जोन नम्बर 11 अहाता मनकशा मदर मेरी स्कूल के पीछे नाले का बुरा हाल है। वहां के रहवासियों का आरोप है कि लगभग 15 सालों से नाले की सफाई नहीं हुई है,  जिससे मच्छर एवं बीमारियां फैल रही हैं। वहां के रहवासियों का आरोप है कि इसकी शिकायत वार्ड प्रभारी, ज़ोनल अधिकारी से भी कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। ना तो नाले की सफाई हुई और ना ही कोई निगम कर्मी या अघिकारी ने इस ओर ध्यान दिया।​सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी राजधानी भोपाल में जगह-जगह लगा रहता है कचरों का अंबार | New India Timesजब इस सम्बंध में NIT सांवददाता ने वार्ड पार्षद फहमीदा खान के मोबाइल नम्बर 9425839666 पर बात करने का प्रयास किया तो उनका फोन कोई और उठा रहा था। उनका कहना था कि इस वार्ड में लगभग डेढ़ वर्ष से कोई सफाई दरोगा नहीं है। जैसे ही उनसे नाम पूछा गया तो फोन ही काट दिया गया।  उसके बाद सांवददाता ने 6 बज कर 12 मिनट पर जोन प्रभारी राजेंद्र श्रीवास्तव के मोबाइल क्रामंक 9424499911 पर सम्पर्क कर उनका मत जानने का प्रयास किया तो महोदय ने फोन ही नही उठाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version