लखनऊ के जलदूत नन्दकिशोर वर्मा लखनऊ सहित आस-पास के जनपदों में लगा रहे हैं वृक्ष भण्डारा एवं हरित चौपालें | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

लखनऊ के जलदूत नन्दकिशोर वर्मा लखनऊ सहित आस-पास के जनपदों में लगा रहे हैं वृक्ष भण्डारा एवं हरित चौपालें | New India Times

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की घोषणा को साकार करते हुए दो पंचायतों के तीन गांवों में वृक्ष ग्रीन चौपालों एवं वृक्ष भण्डारे का आयोजन नीला जहान फाउंडेशन उत्तर प्रदेश एवं मिशन हरियाली नूरसरायं, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। बढ़ती हुई धरती की गर्मी, ग्लोबल वार्मिंग, सूखती नदियां एवं जलश्रोत,तीव्र गति से बढ़ रहा शहरीकरण, बिगड़ती जैवविविधता, असंतुलित मौसम चक्र आदि से आज जीव जगत पर मंडराता खतरा भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं की ओर इशारा कर रहा है, जिससे जल संकट, खाद्यान्न उत्पादन में गिरावट, भोजन की कमी से मानव जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

इन सबसे बचने हेतु अपने जल संसाधनों यथा तालाब,झील, नदी, तालाब आदि का संरक्षण, बर्षा जल को संरक्षित कर भूमिगत जल भण्डारण क्षमता को बढ़ाने का कार्य हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। जलदूत नन्दकिशोर वर्मा ने बताया कि ग्रीन चौपालें एवं वृक्ष भण्डारा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसे जन आंदोलन बनाने के तन मन धन से 17 वर्षों से कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे। क्योंकि जब हम किसी को एक पौधा देते हैं और वह व्यक्ति पौधा रोपण कर पाल पोष कर बड़ा कर लेगा तो 50 वर्ष से अधिक फल, फूल, छाया का आनन्द स्वयं तो लेगा और साथ ही साथ हजारों पशु पंछियों को आहार के रूप में मिलता रहे गा ,मूक पशु पंछियों का आशीर्वाद एवं ईश्वर के प्रेम का पात्र बन भी बन जायेगा। मां धरती को हरा भरा रखने में आपके द्वारा लगाया गया एक एक पौधा आपको मनोवांछित फल एवं आत्मिक सुख प्रदान करता रहेगा।

1- जनपद बाराबंकी की कोठी ,उस्मानपुर ग्राम पंचायत में स्थित एच एल वी इंटर कालेज में प्रबन्धक श्री सन्तोष वर्मा के सहयोग से जल, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण की चर्चा एवं निःशुल्क पौधा वितरण किया गया, स्कूल प्रबंधक संतोष वर्मा ने जलदूत नन्दकिशोर वर्मा के द्वारा 17 वर्षों के जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संतोष जी, देवेन्द्र वर्मा, विजय कुमार वर्मा, उत्कर्ष वर्मा के साथ 50 से अधिक बच्चे, ग्रामीण उपस्थित रहे।

2- ग्राम पंचायत मचौची के फतुल्ला पुर एवं अमीन पुरवा में ग्राम प्रधान भोला वर्मा के सहयोग ग्रीन चौपालें एवं वृक्ष भण्डारा का आयोजन कर 60 बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को निःशुल्क पौधा वितरण किया गया,इस अवसर पर ग्राम प्रधान भोला वर्मा ने आने वाले मानसून सत्र में 700 पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनाने का वचन दिया,उप प्रधान, पंचायत सदस्यों के साथ यशवंत सिंह,पवन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य कर्मी एस एच ओ के टीकाकरण कैम्प टीका लगवाने के बाद बच्चे व उनकी माताओं एवं आशा बहुओं को भी पौधे वितरित किए गए , ज्योति जी उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए वृक्षारोपण की मशाल जलाये रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गीतकार राम सनेही विश्वकर्मा जी ने पर्यावरण संरक्षण को समर्पित गीत ” प्राणवायु धरा पर सभी को मिले , ऐसा संकल्प मन में बिठा लीजिए ” प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीनों स्थानों पर आज 110 अमरूद के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया, बच्चों एवं अभिभावकों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version