अमानगंज पुलिस नें शराब तस्कर को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब , जुआ , सट्टा , आर्म्स विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु विशेष अभियान तहत दिनांक- 24.05.2025 को मुखबिर की सूचना पर एक ब्यक्ति कमताना मे मारूती सुजूकी कंपनी की सफेद रंग की स्विफ्ट कार जिसकी नंबर प्लेट मे MP 35 CA 1513 लिखा है शराब की पेटियां लाद रहा है जो कार कमताना से जे.के. सीमेन्ट कपंनी पुरैना तरफ जायेगी । जिसे देवरा ककरा रोड मे पुलिया के पास कार क्रमांक MP 35 CA 1513 के चालक द्वारा अपनी कार को तेजगति से चलाकर कार को स्टापर से टकराते हुये रोड किनारे लगे मील के पत्थर से टकरा दिया जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । कार चालक कार से निकल कर गिरते उठते भागने लगा जिसे हमराही स्टाफ की मदद से घेरावंदी कर पकडा व हिरासत मे लेकर नाम पता पूछां जिसने अपना नाम भरत प्रताप सिंह परमार उर्फ रिंकू राजा पिता राजेन्द्र सिंह परमार उम्र 40 साल निवासी कमताना का होना बताया  जिसकी जामा तलाशी ली गई जो अपने पैन्ट की जेंब मे एक की पैड मोबाइल एवं 1350 रूपये लिये मिला । संदेही भरत प्रताप सिंह परमार उर्फ रिंकू राजा के कार की तलाशी समक्ष गवाहान लिया जो कार के बीच वाली सीट एंव डिग्गी मे खाकी रंग के कार्टून की 16 पेटियां रखी मिली जो पेटियो में देशी मदिरा प्लेन प्रिन्स लेमन शराब के 50-50 क्वाटर , कुल 800 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन प्रिंस लेमन शराब रखी पाई गई । संदेही रिकू राजा पर धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस तामील कर शराब रखने के संबध मे वैद्य लाइसेंस /दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया कोई लाइसेंस /दस्तावेज न होना लिखित मे बताया । आरोपी भरत प्रताप सिंह परमार उर्फ रिंकू राजा पिता राजेन्द्र सिंह परमार उम्र 40 साल निवासी कमताना थाना अमानगंज जिला पन्ना (म.प्र.) का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के दण्डनीय पाये जाने से आरोपी की कार से प्राप्त पेटियो मे रखे 800 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन प्रिंस लेमन शराब (144 लीटर) कीमती 80000 रूपये , एक मोटोरोला कंपनी का की पैड मोबाइल फोन कीमती 1000 रूपये , 1350 रूपये नगद ,एक अदद पुरानी इस्तेमाली मारूती सुजुकी कंपनी की सफेद रंग की स्विफ्ट कार जिसकी नंबर प्लेट मे MP-35 CA 1513 लेख है कीमती 300000 रूपये मय चाभी के समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जे पुलिस ली गई है । मौके पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी भरत प्रताप सिंह उर्फ रिंकू राजा पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 40 साल निवासी कमताना को गिरफ्तार किया जाकर वक्त वापसी पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 333/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी उक्त की एमएलसी कराई जाकर माननीय न्यायालय पन्ना पेश किया गया है ।
जप्त सामग्रीः-  800 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन प्रिंस लेमन शराब (144 लीटर) कीमती 80000 रूपये , एक मोटोरोला कंपनी का की पैड मोबाइल फोन कीमती 1000 रूपये , 1350 रूपये नगद ,एक अदद पुरानी इस्तेमाली मारूती सुजुकी कंपनी की सफेद रंग की स्विफ्ट कार जिसकी नंबर प्लेट मे MP-35 CA 1513 लेख है कीमती 300000
गिरफ्तार आरोपीः- भरत प्रताप सिंह परमार उर्फ रिंकू राजा पिता राजेन्द्र सिंह परमार उम्र 40 साल निवासी कमताना थाना अमानगंज जिला पन्ना (म.प्र.)
सराहनीय योगदानः- निरी. माधवी अग्निहोत्री , सउनि शिवराम नायक , प्रआर. राजीव मिश्रा , मुकेश सोनी , शिवम शर्मा , सलीम , आर. मेहरवान , द्वारका प्रसाद , विश्वास शुक्ला , तुलसीदास , सतीश श्रीवास , मुनेन्द्र म.आर. रागिनी , हेमा का सराहनीय योगदान रहा है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version