डीएम के आदेश पर तीन इंश्योरेंस कंपनियों की संपत्तियां कुर्क, करोड़ों की हुई वसूली | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम के आदेश पर तीन इंश्योरेंस कंपनियों की संपत्तियां कुर्क, करोड़ों की हुई वसूली | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद प्रशासन ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।
उप जिलाधिकारी सदर संजय पांडेय के आदेशानुसार, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं कर्मचारी प्रतिकार आयुक्त, सहायक श्रम आयुक्त के न्यायादेशों के बावजूद लंबे समय से लंबित धनराशि जमा न करने पर तीन प्रमुख बीमा कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही के अंतर्गत यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, सदर बाजार, शाहजहांपुर का बैंक खाता सीज कर बकाया रु. 48,21,374 की वसूली की गई। कंपनी द्वारा लगातार आदेशों की अवहेलना किए जाने के बाद प्रशासन ने यह कठोर कदम उठाया।
वहीं ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, सदर बाजार, शाहजहांपुर पर रु. 1,11,54,002 की बकाया राशि न जमा करने पर चल संपत्ति कुर्क कर कार्यालय को सीज कर दिया गया। इस सख्त कार्रवाई के बाद कंपनी ने रु. 84,90,092 तत्काल जमा किए और शेष बकाया जमा करने हेतु एक सप्ताह का समय मांगा है, जिस पर विचाराधीन निर्णय लिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, सदर बाजार, शाहजहांपुर द्वारा रु. 74,04,120 की बकाया राशि जमा न करने पर उनकी चल संपत्ति को कुर्क करते हुए कार्यालय को सील कर दिया गया।
शाखा प्रबंधक द्वारा समस्त बकाया भुगतान हेतु एक माह का समय मांगा गया है और साथ ही कार्यालय का ताला खोलने का अनुरोध किया गया है।
इस मामले में प्रशासन की तत्परता और सख्त रवैया साफ दर्शाता है कि जिला प्रशासन कानून की अवहेलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
मोटर दुर्घटना पीड़ितों और श्रमिकों को समय से न्याय व मुआवजा दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी संस्था या कंपनी के खिलाफ इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
यह कार्रवाई न केवल चेतावनी है, बल्कि एक उदाहरण भी है कि न्यायिक आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अब सख्त और परिणामदायक कदम उठाए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article