जितेंद्र वर्मा, हरदा (मप्र), NIT;
भाजपा महिला मोर्चा हरदा कार्यकारिणी सदस्य साधना सुरेन्द्र जैन द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के उपलच्छ पर हरदा नगर के छोटी छीपानेर स्थित चिचोटकुटी के संस्कृत विधापीठम के बालकों को अपने हाथों से भोजन परोसकर भोजन कराया गया।
तदसबंध में महिला मोर्चा कार्यकारिणी की अध्यक्षा दुर्गाबाई मोर्य द्वारा कहा गया कि प्रचीन संस्कृति को और एक नया विचार को प्रोत्साहित किया है। उक्त कार्यक्रम के दौरान हरदा भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य साधना सुरेन्द्र जैन, व महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गाबाई मोर्य, महामंत्री अनिता संतोष अग्रवाल, अनिता दिनेष मोर्य व अन्य सदस्य मौजूद थी।
