महाराजपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​महाराजपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद | New India Timesएडीशनल एसपी अभिषेक व सीएसपी के मार्गदर्शन में लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को पुलिस जवानों ने रोका और गाडी के कागजात मांगे तो वह नही बता पाया। जब पुलिस ने सख्ती से पूंछताछ की तो आरोपी ने चार बाइक चोरी करना कबूल किया। चोर की निशानदेही पर चार बाइक बरामद की गई है। यह चोर गाडी चोरी करके गुड़ा गुड़ी नाका स्थित किराये के मकान में रखता था। चोर का फर्दाफाश करने में वाली टीम में टीआई महाराजपुरा अनीता मिश्रा, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ शर्मा, कांस्टेबल लोकेंद्र कुशवाह, कॉस्टेबल मकरंद तोमर, एवं मुख्य भूमिका कांस्टेबल राजीव शुक्ला एवं अतेंद्र गुर्जर की रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version