आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

सोमवार की रात 11:30 बजे को एक दर्दनाक सड़क हादसे में राइस मिल के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई डंपर में बड़ी गिट्टियाँ लदी हुई थीं और वह अत्यधिक तेज गति से चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे दो व्यक्तियों को कुचलता हुआ निकल गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ही रहे थे इतने में परिवार जनों ने डंपर के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई के लिए दोनों डेट बॉडी को सुबह 6:00 से 9:30 बजे तक नेशनल हाईवे 719 गोहद चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया बड़ी तादाद में महिलाएं और लोग एकत्रित हो गए करीब एक-एक किलोमीटर तक जाम लग गया इस पर तत्काल गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार जी गोहद चौराहा थाना प्रभारी चारों थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और एडिशनल एसपी महोदय भिंड भी मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाया और कहां जो भी शासन से उचित मुआवजा होगा वह दिलाया जाएगा
मृतकों की शिनाख्त 1 राहुल पाल पुत्र रामपाल निवासी वार्ड नंबर 2 ईदगाह गंज बाजार गोहद 23 वर्ष 2 प्रिंस रावत पुत्र अरुण रावत छतरपुरा वार्ड नंबर 1 स्थानीय निवासियों के रूप में की गई है। पुलिस ने 12 घंटे बीत जाने के बाद भी डंपर और वाहन चालक नहीं पकड़ पाए हैं वह अभी भी फरार है जबकि गोलंबर अटल चौक पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
मृतक के परिवार जनों स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है गोहद थाना प्रभारी के द्वारा मृतक के परिवार जनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए जिससे भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और राइस मिल के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और उन दोनों मृतक के परिवार को नगर पालिका गोहद में नौकरी दी जाए और शासन की जितने भी लाभकारी योजनाएं हैं मृतक के घर वालों को उनका लाभ दिलाया जाए मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है।
