गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल द्वारा की गई कार्यवाही | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल द्वारा की गई कार्यवाही | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन के मार्गदर्शन में खाद्य, नापतोल और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा थांदला क्षेत्र के हरीनगर एवं काकनवानी कस्बे में भ्रमण कर अवैध तरीके से खुले में पेट्रोल बेचने वालों पर कार्यवाही की गई।

गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल द्वारा की गई कार्यवाही | New India Times

मौके पर बेचने वालों को सख्त हिदायत के साथ समझाइश दी गई कि इस तरह से अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल को खुले में बेचना गैर कानूनी है और कभी भी आगजनी एवं अन्य अनहोनी घटनाएं हो सकती है। भविष्य में इसी तरह से नगर कस्बे का निरीक्षण कर खुले में पेट्रोल बेचने वालों की विरुद्ध कार्रवाई की जावेगी। जिला प्रशासन अपील करता है कि इस तरह से अवैध तरीके से पेट्रोल को ना बेचे अन्यथा खुले में पेट्रोल बेचने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम भंडारण एवं वितरण की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थांदला नगर में अति आवश्यक वस्तुओं के भंडारण संबंधी निरीक्षण भी टीम द्वारा किया गया जिसमें अतिआवश्यक खाद्य वस्तुओं के थोक भंडारण में सागर ट्रेडिंग कंपनी एवं नवकार ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल अलावा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश तोमर, नापतोल निरीक्षक कपिल कदम एवं संजय पांचाल द्वारा कार्यवाही की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version