प्रयागराज में सुशील वैभव को मिला गुफ्तगू अवार्ड | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

प्रयागराज में सुशील वैभव को मिला गुफ्तगू अवार्ड | New India Times

प्रयागराज के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के सभागार में संस्था द्वारा साहित्य महोत्सव कवि सम्मेलन में पूरे देश से एकत्रित हुए कभी साहित्यकारों के मध्य पन्ना के सुप्रसिद्ध कवि साहित्यकार व्यंगकार सुशील खरे वैभव को गुफ्तगू अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंबई के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता  राजेंद्र गोपाल गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश क्षितिज शैलेंद्र एवं विशेष अतिथि न्यायाधीश अशोक कुमार गुप्ता रहे। जिन्होंने पन्ना के कवि व्यंग्यकार सुशील खरे वैभव की काव्यधर्मिता की सराहना करते हुए शाल श्रीफल सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह के साथ गुफ्तगू अवार्ड से सम्मानित करते हुए श्री वैभव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संस्था अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी, उपाध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह तन्हा, श्रीमती मीना मोहन श्रीवास्तव ने भी श्री वैभव को बधाई दी सम्मानित होकर पन्ना आने पर सुशील वैभव को पंडित उमादेव उपाध्याय, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, श्रीमती शारदा पाठक, एस कुमार चनपुरिया, श्रीमती मंजू लता खरे, कृष्ण नारायण खरे, मनीष मिश्रा, संजय बड़ेरिया, राकेश शर्मा ने वैभव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version