राजपूत समाज ने मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान व महाराणा प्रताप की जयंती | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:


सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में राजपूत विकास समिति बागपत के तत्वाधान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय प्रार्थना द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर चंद्रमोहन सिंह प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश रहे। उन्होंने कहा कि राजपूतों ने हमेशा राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए लड़ाईयां लड़ी है। महाराणा प्रताप ने युद्ध को नहीं चुना, बल्कि युद्ध ने महाराणा प्रताप को चुना। उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि क्षमा हमारी संस्कृति का हिस्सा है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने गोरी को क्षमा दान दिया। ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि हमें बच्चों को शिक्षित करने के लिए आवश्यक कार्य करने चाहिए। नीरज राजपूत ने राष्ट्र वंदना चौक पर ठाकुर रोशन सिंह की मूर्ति लगाने का आह्वान किया। कहा कि परमवीर चक्र में सबसे अधिक पुरस्कार राजपूतो को मिले है। अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान ने कहा कि समाज में जिन बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं, उनको सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजपूत भवन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। संचालन मनोज कुमार आर्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर राजपूत विकास समिति बागपत के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रमुख समाजसेवी अजय चौहान, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत के प्रधानाचार्य अमित चौहान, आचार्य अजीत सिंह, अजीत सिंह गौरीपुर मितली, दीपक चौहान अटेरणा करणी सेना, श्रीनिवास अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह प्रबंधक एसपीआरसी डिग्री कॉलेज बागपत, प्रहलाद सिंह टटीरी, विजय सिंह फौजी, सुनील सिंह खतौली, धर्मपाल सिंह पाली, चौधरी प्रेमपाल, मास्टर वेदपाल मीतली श्रीकांत, सतपाल पाली, गौरव प्रधान, जसवीर, सुनील मुखिया, जितेंद्र गौरीपुर, अशोक चौहान, दिनेश प्रधान, इंद्रपाल प्रधान, यशपाल सिसाना, सचिन राजपूत, राकेश आर्य, ब्रह्मपाल जी प्रधान आर्य प्रदेश सभा बागपत, मास्टर विजयपाल, विनोद कुमार पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत टटीरी, ब्रज कुमार, प्रवीण चौहान पुराना कस्बा बागपत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version