जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 75 के गोकुल धाम सोसाइटी में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने माता पिता, विद्यालय व समाज को गौरवान्वित करने वाले मेधावी भावी पीढ़ी अदिति पांडेय पुत्री श्री मनोज पांडेय, श्रुति भदौरिया पुत्री श्री दीपक भदौरिया, गुनगुन व साहिल तिलवानी जी को घर जाकर श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर उनकी सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

जमशेद आलम परिवार की ओर से भोपाल का नाम रोशन करने वाली बेटी को बधाई शुभकामनाएं, समस्त मुस्लिम परिवारों की ओर से आपको हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।
