साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भाईंदर पश्चिम में स्थित नगरभवन से लगकर मांडवी तलाव का नूतनीकरण एवं सुशोभिकरण करने वाले प्राइवेट ठेकेदार व गैरजिम्मेदार मनपा शहर अभियंता, कार्यकारी अभियंता, शाखा अभियंता, उप-अभियंता की लापरवाही से तलाव का एक बड़ा हिस्सा पोकलैंड व जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई के दौरान गिर गया। दीवार का हिस्सा गिरने से पूरे नगर भवन इमारत में जोरदार कंपन हुई, ऐसा लगा जैसे नगर भवन की इमारत गिर जायेगी। तुरंत आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन दल की कई गाड़ियां आ गयीं। दमकल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे नगर भवन को खाली करवाया और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के सिक्युरिटी ने नगर भवन में जनता, मनपा प्रशासन के लोगों की आने-जाने पर बंदी लगा दी है।

ज्ञात हो कि, जब इस घटना की जानकारी अन्याय विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पत्रकार सुभाष पांडेय को हुई तो उन्होंने घटना-स्थल का दौरा किया एवं इस ठेके से संबंधित प्राइवेट ठेकेदार एवं संबंधित मनपा के सार्वजनिक बांधकाम विभाग के गैरजिम्मेदार शहर अभियंता, कार्यकारी अभियंता व अन्य संबंधित अधिकारियों की लिखित में शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री, नगरविकास मंत्री, मनपा-आयुक्त से की है। मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने अपने संबंधित अधिकारियों के साथ नगर भवन के तलाब से लगकर हुई दुर्घटना का जायजा लिया लेकिन, मनपा आयुक्त ने इस संदर्भ में कार्रवाई का कोई आदेश, निर्देश नहीं दिया। ऐसी जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार मनपा आयुक्त द्वारा इस घटना से संबंधित किसी भी तरह की कोई कार्रवाई न करने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिल्हा प्रमुख प्रभाकर भाई म्हात्रे के मार्गदर्शन में जिल्हा संघटक निलम ढवण, महाराष्ट्र राज्य संगठक अश्विनी शुक्ला, विधानसभा क्षेत्र प्रमुख मनोज मयेकर, उपजिल्हा प्रमुख धनेश धर्माजी पाटील, सुभाष केसरकर, उपजिल्हा संघटक प्राची पाटील, हेमलता जोशी, स्नेहल सावंत (कल्सारिया), शहर प्रमुख दिपक नलावडे, तानाजी कड़मकर, शहर संघटक मनिषा भोपळे, कल्पना शिगवण, उपशहर प्रमुख आस्तिक म्हात्रे, शेखर पाटील, तानाजी कमलाकर, संजय शुक्ला, सुनिल पवार, उपशहर संघटक अस्मिता रोकडे, अस्मिता परुळेकर, ज्योति पवार एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओं ने नगर भवन से मनपा मुख्यालय के बाहर काले झंडे दिखाकर व जोरदार नारेबाजी करते हुए मोर्चा निकाला। मांडवी तलाव के नूतनीकरण एवं सुशोभीकरण का ठेका मेसर्स स्पार्क सिविल कांट्रेक्ट इंस्ट्राप्रोजेक्टस को दिया गया था। ठेकेदार ने तलाव से लगकर कई पेड़ तक काट डाले हैं। पोकलैंड और जेसीबी से अंधाधुंध खुदाई के चलते नगर भवन की इमारत गिर जाने का पूर्णतया अंदेशा था। नगर भवन में छात्रों के लिए लायब्रेरी उपलब्ध है। उद्यान विभाग, आरोग्य विभाग, मंगल कार्यालय, तलाठी कार्यालय आदि विभाग इस नगर भवन में मौजूदा समय में स्थित है। जनता का इस नगर भवन कार्यालय में आना-जाना अनवरत लगा रहता है।
गौरतलब है कि शिवसेना उबाठा नेता व विधानसभा क्षेत्र प्रमुख मनोज मयेकर ने बताया कि, भाईंदर में इस प्राइवेट ठेकेदार की लापरवाही के चलते एक बहुत बड़ा हादसा हो जाता। मनपा ने एक अपरिपक्व ठेकेदार को किस आधार पर इतना बड़ा ठेका दिया। शिवसेना युवा नेता मनोज मयेकर व पत्रकार सुभाष पांडेय ने लिखित में शिकायत ज्ञापन मनपा-उपायुक्त (मुख्यालय) कल्पिता पिंपले मैडम को दिया है। इन्होंने लिखित में मांग की है कि, गैरजिम्मेदार व अपरिपक्व ठेकेदार के खिलाफ गुन्हा दाखल किया जाये तथा ठेकेदार की इस कंपनी को ब्लैकलिस्टेड किया जाये साथ ही गैरजिम्मेदार मनपा शहर अभियंता, कार्यकारी अभियंता के खिलाफ महाराष्ट्र नगरी सेवा नियम के तहत विभागीय कार्रवाई की जाये।
