सांसद भिण्ड-दतिया द्वारा खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस को दतिया में हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT: 

लोकसभा सांसद भिण्ड-दतिया श्रीमती संध्या राय ने गाडी संख्या 22469/22470 खजुराहो निजामुददीन, खजुराहो एक्सप्रेस को दतिया स्टेशन पर स्टॉपेज दिए जाने के लिए दतिया से हरी झंडी दिखाकर आज मंगलवार को शुभारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा सांसद भिण्ड-दतिया श्रीमती राय ने केन्द्र सरकार के रेलमंत्री से दतिया निवासियों एवं आसपास के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टापेज की मांगकर पत्र सौंपा था। तत्पश्चात केन्द्र सरकार के रेलमंत्री ने उनके द्वारा मांग पर विचार उपरांत स्ऑपेज देने का आश्वसान भी दिया था। जिसके चलते स्वीकृति प्राप्त होने पर आज सांसद भिण्ड-दतिया श्रीमती संध्या राय ने दतिया रेल्वे स्टेशन पर जिला प्रशासन के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, श्री रामबहादुर गुर्जर, श्री कालीचरण कुशवाहा, श्री सुनील तिवारी, श्री जीतू कमरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version