अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आगामी समय में होने वाली बरसातों में लोगों को रेलवे पुलों के नीचे जल भराव से परेशानी ना हो इसके लिए मथुरा नगर निगम तैयारी में जुट गया है। जलभराव के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। नाले, नालियों की सफाई कराई जा रही है। नालों के ऊपर कर रखे अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बीएसए पुलिया रेलवे लाइन पुल के नीचे वाले नाले पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। अनिल कुमार ने बताया रेलवे के कार्य की वजह से कुछ दिक्कत आ गई थी इस नाले को बाईपास किया गया है। इसका बहाव तेज होने से पानी जल्दी और आसानी से निकल जाएगा। लगभग 20 दिनों में इस काम को पूर्ण कर लिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को कार्य को तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
