मोटरसाइकिल पर 5 लोग सवार, पुलिस ने गाड़ी की सीज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मोटरसाइकिल पर 5 लोग सवार, पुलिस ने गाड़ी की सीज | New India Times

शाहजहांपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने  क्षेत्राधिकारी यातायात  संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय के द्वारा  यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान में सोशल मीडिया पर वायरल 2 ईको वैन सवारियां लटकाकर हुड़दंग करने पर सहित 108 वाहनों के चालान तथा एक मोटर साइकिल पर 5 सवारियां बैठाकर चलने पर मोटरसाइकिल व 1 ई रिक्शा सहित कुल 2 वाहन सीज किए गए।

प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय ने  बताया कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही अनवरत चलती रहेगी। उन्होंने आमजनमानस से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को सुरक्षित रखने हेतु यातायात नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें औरो को भी सुरक्षित रखें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version