सेवा समाप्त हुई तो बुझ जाएगा 410 सुरक्षा कर्मियों के घर का चूल्हा: मदन मुरारी शुक्ल | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250511-WA0053.mp4
New india Time’s

गोरखपुर के एम्स की स्थापना के समय से हुई विगत 06 वर्षों से कार्यरत 410 सुरक्षा कर्मियों की सेवा समाप्ति का खतरा मंडरा रहा है, विगत दिनों सुरक्षा कर्मियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गुहार लगाई की हमारी सेवा समाप्त न की जाए। आज सुरक्षाकर्मियों की अगुवाई कर रहे अजय पांडेय और अखिलेश मणि त्रिपाठी ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल से फोन कर सभी 410 सुरक्षा कर्मियों की सेवा बचाने की बात किया, जिस पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ट्वीट कर उनकी सेवा बचाए जाने की मांग किया है।

सेवा समाप्त हुई तो बुझ जाएगा 410 सुरक्षा कर्मियों के घर का चूल्हा: मदन मुरारी शुक्ल | New India Times

रूपेश श्रीवास्तव और मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों की सेवा समाप्त किया जाना न्याय के विरुद्ध है यह वह सुरक्षाकर्मी है जिन्होंने कोरोना काल में अपने जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा किए है इनके बदौलत नव निर्मित एम्स की अच्छी पहचान बनी, ऐसे में अचानक सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा उनके सेवा समाप्ति की नोटिस दिया जाना बहुत ही दुखद है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद इन सभी 410 कर्मचारियों को न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रखेगा।

सेवा समाप्त हुई तो बुझ जाएगा 410 सुरक्षा कर्मियों के घर का चूल्हा: मदन मुरारी शुक्ल | New India Times

उन्होंने कहा कि यदि अवकाश प्राप्त सैन्य कर्मचारियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाना है तो प्रशासन लगाए हम इसका स्वागत करते हैं लेकिन जो लोग 06 वर्षो से सेवा दे रहे हैं उन सेवा जारी रखी जाए, नेताद्वय ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का बिना उसके किसी गलती के उसकी रोजी-रोटी छिन लेना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एम्स प्रशासन और सेवा प्रदाता कंपनी इस पर विचार करते हुए कर्मचारियों की सेवा जारी रखे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version