कर्नल सोफिया कुरैशी ने देश के साथ मुसलमानों का भी मान बढ़ाया है: डॉ शेख | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

कर्नल सोफिया कुरैशी ने देश के साथ मुसलमानों का भी मान बढ़ाया है: डॉ शेख | New India Times

वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हिन्दुस्तान की सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई है वो काबिल ए तारीफ है ओर हमें भारतीय सेना पर फख्र है डॉ शेख ने कहा कि आतंक के आका पाकिस्तान को पहलगाम हमले का बदला भारत की बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया है इस के लिए कर्नल सोफिया ओर विंग कमांडर वियोमेका सिंह ने नारी शक्ति अहसास पाकिस्तान को करा दिया है डॉ शेख ने कहा कि देश की बेटी सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर को लीड कर के मुसलमानों का मन सम्मान बढ़ाया है डॉ शेख ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत के सामने 7 दिन भी नहीं टिक पाएगा भारतीयों को अपनी सेना के साथ अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ओर गृह मंत्री अमित शाह जी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर पूरा भरोसा है। डॉ शेख ने कहा कि वंचितसमाज इंसाफ पार्टी द्वारा जुमें के दिन सभी मस्जिदों के सम्मानित इमामों नमाजियों और समस्त मुस्लिम समुदाय से अपील की गई थी।

इस  महत्पूर्ण समय में हम सब अपने प्यारे वतन भारत की एकता और अखंडता के लिए एक जुट हों हम सब अपने वीर जवानों की हिफाजत और रक्षा के लिए अल्लाह पाक से दुआ करे जो अपनी जन की परवाह किए बिना हमारी ओर हमारी सरहदों की रक्षा कर रहे हैं। डॉ शेख ने कहा पाकिस्तान यह समझ ले भारत देश विविधता में एकता का अनुपम उदाहरण है जहां हर धर्म हर समुदाय का दिल एक ही धुन पर धड़कता है। देश का हर एक नागरिक देश की सरकार के साथ है और देश के लिए अपनी जन की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटेगा। डॉ शेख ने कहा इस सब के लिए पाकिस्तान खुद जिम्मेदार हैं उस ने आतंक की खेती की है आतंक ही पैदा हो रहा है ओर पाकिस्तान यह भी जान ले पाकिस्तान के लिए हिंदुस्तान का मुसलमान ही काफी है।

देश का मुसलमान भारतीयों ओर भारत के साथ है ओर जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने में पीछे नहीं हटेगा। पाकिस्तान हमेशा हिंदुस्तानी फौज से पराजित हुआ है ओर अब भी मात खाएगा। ब्रिगेडियर उस्मान ओर वीर अब्दुल हमीद अभी भूला नहीं होगा। पाकिस्तान अब उसको भारत के सेना के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और हिलाल अहमद को याद रखना होगा। डॉ शेख ने कहा कि में अपने देश वाशियो से अपील करता हूं कि कोई भी किसी धर्म या समाज के प्रति कोई बयान या पोस्ट न डाले  जो आपस मे नफरत पैदा करती हो। इस वक्त देश को हम सब की जरूरत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version