जननी एक्सप्रेस और ट्रक में भीषण भिड़त, 3 गंभीर रूप से घायल | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT; ​जननी एक्सप्रेस और ट्रक में भीषण भिड़त, 3 गंभीर रूप से घायल | New India Timesरविवार रात करीब 9 बजे दाहोद-आम्बुआ मार्ग पर ग्राम खरखड़ी में 108 जननी एक्सप्रेस वाहन और ट्रक में भीषण भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि जननी एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद अन्य एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस में सवार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। आज थाना कोतवाली अलीराजपुर से प्रधान आरक्षक रामकुमार गौतम घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे।​जननी एक्सप्रेस और ट्रक में भीषण भिड़त, 3 गंभीर रूप से घायल | New India Timesबताया जा रहा है कि यह एम्बुलेंस मरीज को छोड़ कर विपस लौट रहा था। वाहन में घटना के समय ड्राइवर शंकर अजनार उसकी पत्नी सोनू और 3 बच्चे खुशी, ऋशि और राशि सवार थे। घटना में ड्राइवर सहित उसकी पत्नी और 1 बच्चा ऋशि घायल हुआ जिसमें से उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर गुजरात रेफर किया गया।​​जननी एक्सप्रेस और ट्रक में भीषण भिड़त, 3 गंभीर रूप से घायल | New India Timesवही बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर एम्बुलेंस चालक यदि किसी को छोड़ने आया था तो गाड़ी में उसका परिवार कहां से आया….? कहीं वह अपने परिवार को लेकर घूमने तो नहीं आया…? ड्राइवर का कहना है कि वह उमराली से लौटते समय अलीराजपुर से अपने परिवार को गाड़ी में बिठा लाया था।

विभागीय सूत्रों के अनुसार यह वाहन खट्टाली के नाम से अलाट है, तो यह वाहन जोबट का केस लेकर क्यों आया…?
जो भी हो पूरा मामला संदिग्ध होकर जांच का विषय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version