5 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर संपन्न, अन्य राज्यों से आये 500 से अधिक जैन बच्चों ने लिया भाग | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

5 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर संपन्न, अन्य राज्यों से आये 500 से अधिक जैन बच्चों ने लिया भाग | New India Times

उच्च शिक्षा प्राप्ति की होड़ के चलते शत प्रतिशत समय बाहरी शिक्षा में देने के चलते बच्चों में धार्मिक संस्कार का आभाव वर्तमान में माता पिता के लिये चिंता का विषय बनता जा रहा है। जिसका समाधान धार्मिक गुरु के सानिध्य में बच्चों को एकत्रित कर विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों को धार्मिक संस्कार देना प्रमुख लक्ष्य रखा गया है नहीं तो भविष्य में धर्म कैसे करना ये प्रश्न बन जायेगा इसी क्रम में धर्मदास गण संप्रदाय के परम उपकारी आचार्य भगवंत उमेश मुनिजी मसा के प्रथम शिष्य प्रवर्तक जिनेन्द्र मुनिजी के संत सती मंडल की निश्रा में पांच दिवसीय धार्मिक आवासीय संस्कार शिविर का प्रारंभ हुआ जिसका लाभ श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ मेघनगर को प्राप्त हुआ।

5 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर संपन्न, अन्य राज्यों से आये 500 से अधिक जैन बच्चों ने लिया भाग | New India Times

जिसमें अनेक राज्यों से आये लगभग पांच सो बच्चों ने भाग लिया प्रातःकाल से बच्चों को विभिन्न क्लास के माध्यम से धार्मिक ज्ञान सिखाया गया जिसका समापन धर्मसभा के माध्यम से पूज्य तत्वज्ञ धर्मेंद्र मुनिजी मसा एवं संत सती मंडल के सानिध्य में हुआ समापन। समारोह के मंच से श्री धर्मदास गण परिषद एवं युवा संगठन के पदाधिकारीयों का स्वागत एवं बहुमान मेघनगर संघ द्वारा किया गया।

5 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर संपन्न, अन्य राज्यों से आये 500 से अधिक जैन बच्चों ने लिया भाग | New India Times

विभिन्न जगहों से आये बच्चों के उत्साह की अभिवृद्धि के लिये संगठन द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। पांच दिवसीय आतिथ्य सत्कार का लाभ श्री संघ मेघनगर द्वारा लिया गया। समस्त कार्यक्रम का संचालन राजेश कोठारी द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version