अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के थाना बजरिया क्षेत्र में जीआरपी कांलोनी स्थित क्रिकेट मैदान पर बने नेट पर एक युवती का शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कॉलोनी के लड़के जीआरपी कांलोनी स्थित क्रिकेट मैदान पर बने नेट पर क्रिकेट खेलने के लिये नैट के पास पहुंचे तो देखा कि कोई युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। युवती को ऐसी हालत में देख सभी घबरा गए लेकिन त्वरित रुप से ही आस पास के लोगों को जानकारी दी। धीरे धीरे पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच करते हुए शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया।
थाना बजरिया पुलिस ने NIT संवाददाता को बताया कि युवती के शव के पास कोई भी सुसाइड नोट या सबूत प्राप्त नहीं हो पाए हैं जिससे खुदकुशी या हत्या का पता चल सके। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती ने फांसी लगाई है या उसकी हत्या कर लटकाया गया है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर युवती की पहचान करने की कोशिशों में लगी है।
