मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली द्वारा दिनांक 07/05/2025 को एक निजी होटल में ज़िले की सुभाष स्कूल और कन्या शाला के मेघावी बच्चों का सम्मान किया गया। बता दें कि दिनांक 06/05/2025 को माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। जिले में उच्च स्थान पाने वाले शासकीय विद्यालय में अध्ययन करने वाले 10 मेघावी बच्चों का सम्मान कर उन्हें प्रमाणपत्र, नोट बुक, पेन आदि सामग्री भेंट की गई तथा बच्चों और उनके पालकों को स्वल्पाहार करवाया गया। इसके साथ ही बच्चों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने हेतु शुभकामना दी गई।
इस अवसर पर हर्षित पिता राजू राजपूत, वैशाली ठाकरे,संजना महाजन, नेहा प्रजापति, रितु संतोष आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्रीमति अंजू काटरवार,उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति माली, प्रशासन संचालक श्रीमती मंगला दुबे रिछारिया,शिक्षा विभाग बुरहानपुर में कार्यरत एवं समाजसेविका सर्वश्री मंगला एडवोकेट राजकुमार वाघ, अमिता आवासे, डॉक्टर एवं शिक्षिका रक्षा सेंगर सुरेखा पाटिल के साथ साथ बच्चो के पालक भी उपस्थित रहे।
