वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को, प्रभारी जिला जज ने किया कहलगांव अनुमंडल के लिए दो बेंच का गठन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को, प्रभारी जिला जज ने किया कहलगांव अनुमंडल के लिए दो बेंच का गठन | New India Times

वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय  लोक अदालत 10 मई 2025 को होगा। इसके लिए प्रभारी जिला जज ने  कहलगांव अनुमंडल  के लिए दो बेंच का गठन किया है। प्रथम बेंच में अवर न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार के द्वारा यूको बैंक, इण्डियन बैंक, पँजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, इंडियन ओवर्सिस बैंक और केनरा बैंक से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा।

वहीं द्वितीय बेंच में अवर न्यायाधीश तृतीय मो० तस्नीम कौशर द्वारा स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, ग्रामीण बैंक, बीएसएनएल और अन्य बैंकों से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मुंसीफ सह सचिव प्रज्ञा मिश्रा ने लोक अदालत की तैयारीयों की समीक्षा की।
अनुमंडल के सभी राष्ट्रीय बैंक के सभी शाखा प्रबंधक व बीएसएनएल के पदाधिकारी को 10 मई को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। 
आम जन मानस के  बैंक लोन सहित अन्य पूर्व विवाद-वादों का भी निपटारा होगा।
 
अब तक 4500  से ज्यदा नोटिसों का तामीला दिया जा चुका है।
पंचायत स्तर पर हाट बाजर और इ-रिक्शा से प्रचार हो रहा है और लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क खोला गया है। 

प्राधिकार के सचिव सह मुंसिफ श्रीमति मिश्रा ने बैंकरों से  मामलें के निष्पादन में लचीला रुख अपनाते हुए अधिक से अधिक मामलों में निष्पादन का निर्देश दिया है।
 
पोस्ट लिटिगेशन और न्यायालय में लंबित मनी सूट के निपटारे के लिए भी विशेष ध्यान दिया जायेगा।
हर बार की भांति इस बार भी बेहतर काम करने वाले बैंकरों को जन सेवा के कार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा।
सभी ऋण धारकों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का निष्पादन करें और इसका लाभ उठाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version