जेल में बंद शातिर चोर नवरंगी ने रची थी श्याम मंदिर में चोरी की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; ​जेल में बंद शातिर चोर नवरंगी ने रची थी श्याम मंदिर में चोरी की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Timesबहराइच जिले के नगरीय क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्याम बाबा मंदिर से बीती 14 तारीख को श्री रानी सती माँ के दरबार से हुई लाखों की चोरी ने शहर भर में हड़कम्प्प मचा दिया था। माँ के दरबार से सोने और चांदी के जेवरात सहित नगदी चुराने वाले अपराधियों को मन्दिर के सीसीटीव कैमरों ने कैद कर लिया था। इस घटना से लाखों श्रद्धलुओं में रोष और क्रोध की लहर गई थी। सैकडों संख्या में लोग सड़कों पर उतरएआए थे।, शासन प्रशासन द्वारा मिले आश्वासन के बाद जनता शांत हुई थी। इन सब प्रक्रियाओं के बाद पुलिस ने अपराधियो को पकड़ने के लिये दिन रात धड़ पकड़ शुरू कर दी थी। ​जेल में बंद शातिर चोर नवरंगी ने रची थी श्याम मंदिर में चोरी की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Timesइसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैमरे में कैद 3 चोरों में से 1 चोर अनुज कश्यप पुत्र उमेश कश्यप निवासी ग्राम लौकिह थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उसके पास से ताला काटने का कटर और 10220 रुपय सहित मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। ​जेल में बंद शातिर चोर नवरंगी ने रची थी श्याम मंदिर में चोरी की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Timesचोरी के आरोपी अनुज कश्यप को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के मुखिया थाना दरगाह के प्रभारी आर पी यादव ने NIT बताया कि इससे पूछताछ कर अन्य 2 चोरों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version