ब्रह्माकुमारीज मालनपुर में बच्चों हेतु लगाया गया समर कैंप | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ब्रह्माकुमारीज मालनपुर में बच्चों हेतु लगाया गया समर कैंप | New India Times

ब्रह्माकुमारीज मालनपुर में बच्चों हेतु समर कैंप लगाया गया। जिसमें आसपास की कई बच्चों ने भाग लिया और उसमें अनुभवी वक्ता गणों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने जीवन को अच्छा बनाने हेतु अच्छी आदत धारण करने पर जोर दिया एवं व्यसन तथा मोबाइल जैसी व्यर्थ चीजों से दूर रहने की टिप्स बताई। यह कैंप 7 दिन चलाया जा रहा है।

ब्रह्माकुमारीज मालनपुर में बच्चों हेतु लगाया गया समर कैंप | New India Times

जिसमें संस्थान के ब्रह्माकुमार सतनाम भाई प्रसाद भाई, महेश भाई सभी ने बच्चों को अध्यात्म, भौतिकवाद और कानून से संबंधित कई बातों को बताया एवं प्रतिदिन बच्चों को नृत्य कला, कविता और अनेक प्रकार की विभिन्न गतिविधियां कराई गई और मूल्यों से संबंधित गेम कराके मूल्य का भी महत्व बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लीगल सुझाव देने वाले विष्णु शर्मा भाई जी भी पहुंचे। उन्होंने भी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी।

ब्रह्माकुमारीज मालनपुर में बच्चों हेतु लगाया गया समर कैंप | New India Times

संस्थान की माताओं ने भजन गाकर बच्चों का मन मंत्र मुक्त कर दिया तथा प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के प्रसाद खिलाकर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति भी सजग किया कि हमें बाहर का व्यर्थ का भोजन नहीं खाना चाहिए और अपने जीवन को शुद्ध भोजन से भरपूर करना चाहिए। अपने जीवन को अच्छे विचारों को साथ लेकर सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचना है। इस प्रकार से बाल व्यक्तित्व शिविर संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version