शाहजहांपुर साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शत प्रतिशत धनराशि कराई वापस | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शत प्रतिशत धनराशि कराई वापस | New India Times

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा जनता को जागरूक करने के अनेकों प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, मगर फिर ज़रा सी लापरवाही में लोग आनलाइन धोखा धडी के शिकार हो जाते हैं।

राजकुमार मिश्रा रीडर पेशकर कार्यालय सिविल जज कक्षा नंबर 29 के द्वारा नेशनल साइबर क्राइम पेट्रोल सहित थाना साइबर क्राइम पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एचडीएफसी टाटा रुपए क्रेडिट कार्ड की लिमिट सेट करने के नाम पर उनसे 48 804 रुपए ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई।

अंशुल कुमार निवासी किन्नौर थाना सदर बाजार ने बताया कि उनके द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग का कुछ सामान एक व्यक्ति से मंगवाया किया था उन्होंने 14000 पर ऑनलाइन पेमेंट किया था मगर वह व्यक्ति ना तो सामान दे रहा है और ना ही पैसे वापस कर रहा है।

सुशील कुमार निवासी चर्च कॉलोनी थाना रोजा के द्वारा बताया गया कि एक लिंक पर क्लिक करने पर उनका मोबाइल हैंग हो गया था जिसके कारण ओटीपी शेयर हो गया है और आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से ₹34999 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर लिया गया।

इंद्रपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम के नेतृत्व में उप निरीक्षक रोहित कुमार, सुजीत कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा अर्थक प्रयास कर तीनों व्यक्तियों की कुल धनराशि 97803 रुपए वापस कराई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version