मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को 40वीं वैवाहिक वर्षगाँठ पर दी शुभकामनाएं | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को 40वीं वैवाहिक वर्षगाँठ पर दी शुभकामनाएं | New India Times

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को उनकी विवाह की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। राजेंद्र शुक्ल ने ताहिर अली को मंत्रालय भोपाल में पुष्पगुच्छ भेंट कर सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली और उनकी धर्मपत्नी को इस पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी और प्रेम, विश्वास और सौहार्द से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की कामना की। इस अवसर पर शुक्ल के विशेष सहायक चन्द्रप्रताप गोहल, निजी सचिव आनंद भट्ट, ओएसडी अशोक शर्मा और जनसंपर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा उपस्थित थे। सभी ने ताहिर अली को पुष्पगुच्छ प्रदान कर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि अली विगत 21 वर्षों से राजेन्द्र शुक्ल के साथ मीडिया समन्वय एवं जनसंपर्क गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व, लेखन क्षमता एवं मीडिया के प्रति सजग दृष्टिकोण ने उन्हें एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय सलाहकार के रूप में स्थापित किया है। उप मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अली को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version