पटेल वार्ड एवं झुंकू वार्ड में पेयजल की समस्या, निराकरण कराने कलेक्टर के नाम नायाब तहसीलदार को पटेल पार्षद द्वारा सैकड़ों लोगों के साथ सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पटेल वार्ड एवं झुंकू वार्ड में पेयजल की समस्या, निराकरण कराने कलेक्टर के नाम नायाब तहसीलदार को पटेल पार्षद द्वारा सैकड़ों लोगों के साथ सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

सागर जिले की तहसील देवरी के नगरपालिका अंतर्गत पटेल वार्ड एवं झुंकू वार्ड के सिलारी एरिया, बरिया मुहल्ला एरिया में पीने के पानी की भारी समस्या बनी हुई है जल सफलाई के समय सिर्फ नलों में  हवा आती है पानी नहीं आता है जिसके बाद भी वार्ड के लोग जल का नगरपालिका में कर भी जमा हर महीने भरते हैं पर समस्या नगरपालिका प्रशासन द्वारा  पेयजल समस्या अब तक हल नहीं की गई है समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने एवं पटेल वार्ड पार्षद ने कई बार लोगों के साथ अनुविभागीय अधिकारी को पत्रके माध्यम से लिखित शिकायत भी की गई मगर अधिकारीयों ने कोई सुध नहीं ली गईं।

जबकी सागर कलेक्टर के पुरे जिले में अधिकारीयों को सख़्त निर्देश भी दिए गए हैं की जिस ग्राम या शहर के वार्ड या अन्य जगह पानी की किल्ल्त है वहा प्रशासन तुरंत लोगों को पानी की व्यवस्था करें कोई भी व्यक्ति को पानी समस्या ना हो मगर जिले के मुखिया का आदेश देवरी नगरपालिका में लागू नहीं किया जा रहा है और पटेल वार्ड एवं झुंकू वार्ड की जनता पेयजल समस्या से जूझ रही है करीब 1 किलोमीटर दूरी से लोगों को पानी लाना पड़ रहा है जिससे नाराज एवं परेशान होकर दोनों वार्ड वासियों ने सैकड़ों की संख्या में पटेल वार्ड के पार्षद त्रिवेंद्र जाट के साथ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय  पहुंचकर सागर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिसमें जिसमें पार्षद दुबारा मांग की गई की गई है कि देवरी झुंकू वार्ड  में बनी बीआरसी ऑफिस  के बाजू में  पानी टंकी से पटेल वार्ड एवं झुनकू वार्ड के इस एरिया को जल सप्लाई से जोड़कर इसी टंकी से पानी दिया जाए जब तक बी आर सी टंकी से नहीं जोड़ा जाता तब तक इन दोनों एरिया में कल दिन बुधवार से प्रतिदिन 2 टेंकर से नगरपालिका दुबारा जल सप्लाई दी जाए जिससे वार्ड वासियों की पेय जल समस्या हल हो सके ओर उनको पर्याप्त पानी उपलब्ध हो  सके कोंग्रेस पार्षद  दुबारा 7 दिवस का प्रशासन को समस्या हल करने का समय दिया गया है अन्यथा पुनः सैकड़ों कि संख्या में वार्ड बासी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देंगे l

इनका कहना है-

पटेल वार्ड एवं झुंकू वार्ड के बीच बरिया मुहल्ला, सिलारी एरिया में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत है लोगों को दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है इस समस्या को लेकर मेरे द्वारा सागर कलेक्टर देवरी एस. डी.एम एवं सी एम ओ को लिखित पत्र पहले भी दिए गए ओर आज झुंकू वार्ड एवं पटेल वार्ड के लोगों के साथ सागर कलेक्टर को पुनः ज्ञापन दिया है अब भी समस्या हल नहीं होंगी तो धरना प्रर्दशन करेंगे l

(त्रिवेंद्र जाट कांग्रेस पार्षद पटेल वार्ड )                            पटेल वार्ड के पार्षद के साथ झुंकू वार्ड एवं पटेल वार्ड के लोगों दुबारा कलेक्टर सर के नाम का ज्ञापन दिया गया है जो सागर प्रेसित कर दिया जायेगा एवं पेयजल समस्या को लेकर नगरपालिका को पत्र भेजकर इस एरिया में प्रतिदिन जल सफलाई कराने टेंकर भेजनें के सम्बंध में निर्देश दूंगा l

(राम राज चौधरी नायव तहसीलदार देवरी )
बरिया मोहल्ला एरिया में पानी नहीं आने के कारण 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है l

(नेहा जाटव वार्ड बासी पटेल वार्ड) ग्रीष्मकालीन समय के तीन माह हम लोगों को पानी कि बहुत किल्लत होती है कई बार लिखित आवेदन ओर 181पर शिकायत कि पर समस्या हल नही हुई l

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version