आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:
सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने ज़िला कलेक्ट्रेट पर एकत्र हो कर ज़ोरदार प्रदर्शन किया व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जातिगत जनगणना लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय पर एक औपचारिक धन्यवाद पत्र ज़िला अधिकारी को सौंपा। जाती जनगणना लागू करने पर धन्यवाद पत्र में सुभासपा के ज़िला अध्यक्ष रवि चौधरी ने इस साहसिक और दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे करोड़ों वंचित, पिछड़े, दलित एवं उपेक्षित समाज को सम्मान और योजनाओं में समान भागीदारी का अवसर मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जातिगत जनगणना की मांग सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक दीर्घकालिक और सैद्धांतिक मांग रही है, ये मुद्दा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सदैव मजबूती से उठाया है। रवि चौधरी ने विश्वास जताया कि यह जनगणना निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी होकर देश की नीतियों और संसाधनों के न्यायोचित बंटवारे को एक नई दिशा देगी। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, संगठन मंत्री अमित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव, जिला सचिव अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. हनीफ, ठाकुरद्वारा नगर अध्यक्ष बिलाल मसूदी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपमाला, आलोक कुमार, सतीश ढल, शम्मी बजाज, सुरेश सिंह, हीरालाल सैनी, मोनू, हर्ष गौतम, राहुल ठाकुर, आशु चौधरी, विक्की आदि शामिल है।
