चंद्रशेखर इंगले का भव्य सेवानिवृति समारोह संपन्न | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

चंद्रशेखर इंगले का भव्य सेवानिवृति समारोह संपन्न | New India Times

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर इंगले का नवनीत भवन में सेवानिवृति का भव्य समारोह संपन्न हुआ जिसमें भोपाल और जबलपुर से पधारे महानुभाव में महामंत्री उमाशंकर तिवारीजी और हमारे संगठन के प्रांताध्यक्ष आदरणीय अतुल मिश्रा जी के साथ आए  समस्त पदाधिकारी, छिंदवाड़ा जिले के अध्यक्ष ओ पी सोनी , रमाकांत तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील पटेल,माधव पांडे प्रदेश सचिव, उमाशंकर झरिया, अनवर खान, एस .के. प्रधान प्रदेश कोषाध्यक्ष, चतुर्सिंग मेहरा,भागचंद अहिरवार, राजसिंह राजपूत, ओमप्रकाश सोनी जी के साथ जिले के पदाधिकारी  संजय व्यासजी,नीरज भाई, अवधेश सर बिछवा से रविंद्र चौधरी, नारंजे सर, सौसर अध्यक्ष प्रदीप कामोन अपने सभी पदाधिकारी सहित, बी ई ओ हांडे,बीआर सी ब्रह्मे,सौसर बी ई ओ गावंडे सर, एवं जिले से लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अपने सभी पदाधिकारी,राज्य कर्मचारी संघ के जिले के समस्त पदाधिकारी एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला पांढुरना/छिंदवाड़ा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुभाष ठाकरे के स्वरोस्वती वंदना से हुआ, अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रजलीप कर कार्यकम की शुरुआत किया। कार्यकम में समस्त अतिथि और जिले के समस्त पदाधिकारी और कर्मचारियों का दुप्पटे, नारियल, स्मृति चिन्ह, देकर स्वागत किया। सेवा निवृति के अवसर पर शिक्षक चंद्रशेखर इंगले ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर रहना चाहिए जिसमें स्वयं की भलाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के चार कैडर छोड़कर सभी विभाग में  चतुर्थ क्रमोन्नति मिल रही है। उसी प्रकार शिक्षकों भी चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ देना चाहिए साथ ही शिक्षकों को 300 दिन के अर्जित अवकाश के नजदीकरण का लाभ देना चाहिए। एवं सेवानिवृति के दिन ही कर्मचारियों को उसके सभी क्लेम प्राप्त होना चाहिए। और इस बात का आश्वासन दिया कि मैं कर्मचारियों की समस्या के उस हल करने हेतु मैं कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

प्रांतीय अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने ओर प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि हम आपकी मांग से सहमत है जल्द ही कर्मचारियों की मांग पूर्ण करने हेतु प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रामगोपाल भोयर ने किया ओर आभार प्रदर्शन जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नंदिता धुर्वे ने किया इस अवसर पर शत्रुघ्न मस्तकर जिला सचिव, सावरकर,‌रंजना कोल्हे, सविता कथाने, घाटोंडे मैडम, रीता मल्होत्रा, रामजी देशमुख, प्रदीप डोबले आदि पदाधिकारी यो ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। मेरे सेवानिवृति समारोह में पहुंचे समस्त साथियों का मैं दिल से आभारी हुं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version